बिग ब्रेकिंग:-रुद्रप्रयाग- श्रीकेदारनाथ मार्ग पर गौरीकुंड में भूस्खलन से हुआ हादसा,कई के लापता होने की आशंका,SDRF चला रही सर्च ऑपरेशन,देखिये वीडियो

ख़बर शेयर करें -

दिनाँक 03 अगस्त 2023 की देर रात्रि SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि गौरीकुंड बस स्टैंड डाट पुलिया के पास भूस्खलन हो रहा है जिसमें कुछ लोगों के लापता होने की आशंका है।

उक्त सूचना पर मणिकांत मिश्रा, कमांडेंट SDRF के निर्देशानुसार इंस्पेक्टर कर्ण सिंह के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम रात के घनघोर अंधेरे में तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  जनता की सेवा ही सरकार का धर्म, प्रशासन पहुंच रहा हर जरूरतमंद के द्वार: चमोली में बोले सीएम धामी; 25 हजार महिलाएं बनीं 'लखपति दीदी'

SDRF द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर रात्रि के घनघोर अंधेरे में सर्च ऑपरेशन चलाया गया परन्तु लगातार बारिश व पहाड़ से पत्थर गिरने के कारण रात्रि में सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ़ में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन: कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनीं जनसमस्याएं, 358 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ

आज प्रातः पुनः SDRF टीम द्वारा स्थानीय पुलिस व NDRF के साथ मिलकर घटनास्थल व आसपास के स्थानों पर सर्चिंग की जा रही है, इसके अतिरिक्त SDRF की एक अन्य टीम द्वारा कुंड बैराज में भी सर्चिंग की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली में 'जन-संवाद शिविर' में उमड़ा जनसैलाब: 7,472 लोगों ने लिया हिस्सा, मौके पर ही सुलझीं 1,737 समस्याएं; सीएम धामी ने हाथों-हाथ बांटीं मशीनें और लोन के चेक

आसपास के लोगों द्वारा उक्त घटना में 12-13 लोगों के हताहत होने की आशंका जताई गयी है। जानकारी अभी स्पष्ट नही है, स्पष्ट जानकारी मिलते ही अपडेट किया जाएगा।

Ad_RCHMCT