नशे के इंजेक्शनों के साथ पुलिस ने दबोचा तस्कर, हाथ लगे अहम सुराग

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। पुलिस ने नशीले इंजेक्शनों के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान कब्रिस्तान गेट के पास संदिग्धावस्था में खड़े युवक की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से नशे के 20 इंजेक्शन बरामद हुए। इस पर तस्कर मोहम्मद शाहरूख सिद्दीकी पुत्र मो. शाहिद सिद्दीकी निवासी काबुल का गेट, वार्ड नं. 31 को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी पार्क में 'हर घर तिरंगा यात्रा': सीएम धामी ने प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने का किया आह्वान; कहा — "उत्तराखंड के मूल स्वरूप से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं"

उसने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की लत पूरी करने के लिए इंजेक्शनों की तस्करी करने लगा। तस्कर ने यह भी बताया कि वह उक्त इन्जेक्शनों को बहेड़ी रेलवे स्टेशन के पास रेशमा नामक महिला से खरीदकर लाया है और यहां बेचने के लिए ग्राहक के आने का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने तस्कर को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

Ad_RCHMCT