Uttarakhand weather-तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान,इन जिलों में गर्ज चमक के साथ बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना

ख़बर शेयर करें -

Weather, uttarakhand weather, almora weather, nainital weather

Uttarakhand weather-राज्य में बारिश से अभी राहत मिली हुई है की मौसम विभाग ने तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान मे येलो अलर्ट जारी करते हुए राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं गर्ज चमक के साथ तीव्र बौछार की संभावना जताई गई है।

तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए येलो अलर्ट जारी किया है जिसमें रात्रि 9 बजे से लेकर रात्रि 12 बजे तक राज्य के अल्मोड़ा, बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है,जिसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव

वहीं राज्य के पौड़ी,रुद्रप्रयाग,चमोली,नैनीताल जनपदों मे जिलों मे कहीं-कहीं गर्ज चमक के साथ बारिश के तीव्र दौर होने की आसंका जताई है।

शेष जनपदों मे कहीं-कहीं गर्जन वाले बादल विकसित होने हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: डाटा एंट्री ऑपरेटर 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान संवेदनशील इलाकों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम भूस्खलन होने की संभावना है तथा निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है नदी नालों जलस्तर बढ़ने से लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है तथा आकाशीय बिजली चमकने के दौरान भी सुरक्षित रहने की जरूरत मौसम विभाग ने बताई है इस बीच मौसम विभाग ने शेष जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन वाले बादल विकसित होने बहुत हल्की वर्षा होने की संभावना है।

Ad_RCHMCT