Uttarakhand Weather:-मौसम विभाग का अपडेट,ऐसा रहेगा मौसम,येलो अलर्ट जारी

ख़बर शेयर करें -

uttarakhand weather

देहरादून:-उत्तराखंड राज्य मे मौसम मे रोज परिवर्तन हो रहा है पहाड़ों में बर्फबारी तो तराई में गर्मी चल रही है।वहीं मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है,मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य में आज और कल यानी अगले 48 घंटे पहाड़ से लेकर मैदान तक गरज चमक के साथ बारिश- झोंकेदार हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉   स्कूल में धार्मिक गतिविधि और बाल श्रम के आरोप, बाल आयोग ने जांच के आदेश दिए

मौसम विभाग ने इस दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज 17 मई को राज्य भर में कहीं कहीं बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है कुमाऊं क्षेत्र के पर्वतीय जनपदों तथा उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग और चमोली के कुछ स्थानों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है वहीं राज्य के शेष जनपदों में भी कहीं-कहीं बारिश और बिजली गिरने की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ी जिलों में बर्फबारी, मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश – जानें मौसम अपडेट

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 18 मई को पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा राज्य के पर्वतीय जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश जबकि मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा की संभावना है इसके अलावा आकाशी बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Ad_RCHMCT