देहरादून:-(बिग ब्रेकिंग) रोजगार मेले का हुआ आयोजन,204 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

ख़बर शेयर करें -

देहरादून

राजधानी देहरादून में आज मंगलवार को जीपीओ कंपाउंड में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा और पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट शामिल हुए। मेले में विभिन्न विभागों में चयनित लगभग 204 अभ्यर्थियों को श्री भट्ट ने नियुक्ति पत्र सौंपे।
इस अवसर पर चयनित अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री अजय भट्ट ने उन्हें चयन के लिए बधाई दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: आध्यात्मिक राजधानी की ओर मजबूत कदम; चारधाम के साथ मानसखंड के पौराणिक मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड जनसैलाब

उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने की सरकार की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया। उन्होंने नवनियुक्तों को अपने कर्तव्यों को निभाने में ईमानदारी बरतने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक आयोजित रोजगार मेले के पांच चरणों में से चौथे चरण में भाग ले रहे है। उन्होंने बताया कि चौथे रोजगार मेला अभियान तक 2,88,000 अभ्यर्थियों को रोजगार दिया जा चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  'जन जन की सरकार-जन जन के द्वार' अभियान का दूसरा चरण: 1.34 लाख से अधिक लोग हुए शामिल; दोनों चरणों में जनभागीदारी साढ़े छह लाख के पार

श्री भट्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विनिर्माण से लेकर प्रौद्योगिकी और रक्षा तक विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से आत्मनिर्भर हो रहा है। इस मौके पर राज्य सभा सांसद नरेश बंसल, विधायक खजान दास और देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में 'युवा संवाद': सीएम धामी बोले — "युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत"; बैंकों की ऋण प्रक्रिया सरल करने के निर्देश

इसके अलावा डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट, एम्स ऋषिकेश, सीडीए एयरफोर्स, कैंटीन स्टोर्स, डिपो (सीएसडी), पंजाब नेशनल बैंक, आईसीएफआरई जैसे विभाग मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT