Uttarakhand weather-चार दिन भारी बारिश की संभावना,अलर्ट जारी

ख़बर शेयर करें -

Uttarakhand weather-राज्य में हो रही झमाझम बारिश के बीच एक बार फिर भारी बारिश की संभावना जताई गई है।राज्य में पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ है और अभी बारिश से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में सीएम धामी का दो दिवसीय दौरा, शहर में ट्रैफिक डायवर्जन

प्रदेश के सभी जिलों के अधिकतर इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं। संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन होने से राजमार्ग और संपर्क मार्ग बंद हो सकते हैं।

प्रदेशभर में सोमवार से अगले चार दिन तक भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 27 जुलाई तक बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, प्रदेश के सभी जिलों के अधिकतर इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में निजी विश्वविद्यालय की विदेशी छात्रा से दुष्कर्म मामले में आरोपी छात्र बरी

वहीं भारी बारिश से कही सड़कें भी अभी बन्द चल रही हैं तो कहीं सड़कों को खोलने में प्रशासन जुटा है।वहीं सभी नदी नालों पार करते समय सावधानी बरतने की बात कही है।

Ad_RCHMCT