बिग ब्रेकिंग-जनपद टिहरी गढ़वाल-अतिवृष्टि के कारण अस्थायी पुल बहा,SDRF ने वहाँ फंसे 100 लोगों को किया सकुशल रेस्क्यू,देखिये वीडियो

ख़बर शेयर करें -

बिग ब्रेकिंग-जनपद टिहरी गढ़वाल- अतिवृष्टि के कारण सीतापुर के पास बना अस्थायी पुल बहा, SDRF ने वहाँ फंसे 100 लोगों को किया सकुशल रेस्क्यू

आज दिनाँक 23 जुलाई 2023 को जनपद टिहरी की पुलिस चौकी कुमालड़ा द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि अतिवृष्टि से मालदेवता रोड़ पर सीतापुर के पास जंगल गदेरे का जलस्तर अत्यधिक बढ़ने से वहां गए कुछ लोग फंस गए है, जिनके रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

उक्त सूचना पर श्री मणिकांत मिश्रा, कमांडेंट के निर्देशानुसार पोस्ट सहस्रधारा से इंस्पेक्टर अनिरुद्ध भंडारी के हमराह रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई साथ ही SDRF वाहिनी मुख्यालय में भी बैकअप हेतु रेस्क्यू टीम को अलर्ट में रखा गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

उक्त घटना में सीतापुर के पास जंगल गदेरे (मौड खाला) में तेज बारिश के कारण अचानक पानी बढ़ गया था जिससे अस्थायी पुलिया के क्षतिग्रस्त हो जाने से इसके आसपास लगभग 100 लोग फंस गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए अत्यधिक विषम परिस्थितियों में रोप की सहायता से उफनती नदी में उतरकर कड़ी मशक्कत करते हुए सभी लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया।

Ad_RCHMCT