डंपर की टक्कर के बाद कार ने बाइक सवार कांवड़ियों को रौंदा, तीन की मौत

ख़बर शेयर करें -

रूड़की। अनियंत्रित डंपर की टक्कर से एक कार असंतुलित होकर कांवड़ियों की बाइक से टकरा गई। इस घटना मेंतीन कांवड़ियों की मौत हो गई। वहीं साथी कांवड़ियों ने कार में आग लगा दी। पुलिस ने बमुश्किल कांवड़ियों को शांत किया।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षित दीपावली, सजग नैनीताल पुलिस: बाजारों से लेकर रेलवे स्टेशन तक सघन गश्त और चेकिंग तेज

जानकारी के अनुसार यह हादसा कोतवाली सिविल लाईंस अन्तर्गत ग्राम टोडा खटका बाईपास में हुआ। घटना की बाबत सीओ रूडकी पल्लवी त्यागी ने बताया कि आज सुबह एक कार को डम्पर ने टक्कर मार दी। इस टक्कर के कारण कार ने बाईक सवार 3 कांवड़ियों को कुचल दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के दो अधिकारी सम्मानित: डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक, एसपी हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

इसके पश्चात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे में मरे दो कांवडियों मनोज पुत्र मेवाराम निवासी कामबेपुरा धौलपुर राजस्थान तथा अनिल पुत्र शान्ति नन्दन निवासी ग्राम नगला सिन्धी थाना टूण्डला फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश के शव का पंचनामा भरकर राजकीय अस्पताल भेज दिया। जबकि तीसरे घायल प्रदीप कुमार निवासी थाना एडामोला आगरा को राजकीय अस्पताल में उपचार के लिये भर्ती कराया। जहां प्रदीप ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

Ad_RCHMCT