यहां इस राजनैतिक दल में पड़ी रार, आफिस में तोड़फोड़, पुलिस तैनात

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। प्रमुख क्षेत्रीय दल कहे जाने वाले उत्तराखंड क्रांति दल में एक बार फिर जूतम पैजार हो गई है। उक्रांद के कार्यालय में सोमवार को दो गुटों में जमकर बवाल हुआ। दोनों गुटों ने जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ भी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई भी मानने को तैयार नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

आरोप है कि पार्टी से निष्कासित किए गए शिव प्रसाद सेमवाल गुट ने रात में ऑफिस पर कब्जा कर लिया। इससे दूसरे गुट के लोग नाराज होकर हंगामा करने लगे। यहां लोग गेट तोड़ने का भी प्रयास किया। जीएमएस रोड स्थित एक फार्म हाउस में दूसरे गुट का अधिवेशन चल रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

इस सूचना पर यह गुट भी मौके पर पहुंच गया और हंगामा कर दिया। सीओ सिटी समेत भारी संख्या में पुलिस फोर्स  पहुंची। सीओ सिटी नीरज सेमवाल शिव प्रसाद सेमवाल को समझाते रहे।

Ad_RCHMCT