उत्तराखंडः यहां गंगनहर से महिला का शव बरामद, पांच दिन पहले लगाई थी छलांग

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक महिला का शव गंगनहर से बरामद हुआ है। उसने पांच दिन पहले पति के तीन तलाक देने के बाद आत्महत्या कर ली थी। अब पुलिस ने महिला का शव बरामद कर लिया है और उसकी मां ने पति सहित ससुराल के अन्य सदस्यों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले की एक महिला ने गंगनहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी, जिसमें उसने बताया कि उसकी बेटी साजिया की शादी नौ साल पहले खुशनूद नामक व्यक्ति से हुई थी, जो सफरपुर, कोतवाली गंगनहर का निवासी था। खुशनूद पहले से शादीशुदा था और उसके 10 बच्चे थे, जिनमें छह बेटियां और एक बेटा उसकी पहली पत्नी से थे, जबकि साजिया से तीन बेटे थे। यह जानकारी उसने साजिया से छिपाई थी, और जब साजिया को इसका पता चला, तो उसने विरोध जताया था।

यह भी पढ़ें 👉  किसान आत्महत्या मामले में हाईकोर्ट की बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक

इसके बाद से ससुराल वाले साजिया को परेशान करने लगे थे और उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया था। इसके बाद साजिया मायके में रहने लगी थी। 30 मार्च को उसका पति खुशनूद उसे वापस घर ले आया, लेकिन अगले ही दिन फिर से साजिया की पिटाई की और उससे एक लाख रुपये लाने के लिए कहा। जब साजिया ने इंकार किया, तो पति ने उसे तीन तलाक देकर घर से बाहर निकाल दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर टूटा कहर: HRTC बस दुर्घटनाग्रस्त, चालक समेत चार की मौत

साजिया के मायके पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने पति खुशनूद और अन्य ससुरालियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने उसी दिन से साजिया की तलाश शुरू की और शुक्रवार को उसका शव मोहम्मदपुर झाल के पास बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस ने पहले ही पति खुशनूद और उसके पांच अन्य रिश्तेदारों पर मुकदमा दर्ज किया है।

Ad_RCHMCT