Uttrakhand weather-आज देहरादून, नैनीताल सहित इन जिलों के लिए येलो अलर्ट, बर्फबारी, घना कोहरा की संभावना

ख़बर शेयर करें -

Weather Forecast for uttarakhand Weather Forecast corbetthalchal.in Uttrakhand weather Dehradun weather Nainital weather Haridwar weather Udham Singh Nagar weather weather Pithoragarh weather Chamoli weather Tehri weather

Uttrakhand weather-राज्य मे इस समय ठंड बढ़ रही है।सुबह शाम के अलावा तराई इलाकों में आ रहे कोहरे से दिन में भी अब ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। वहीं आज दिसंबर की 20 तारीख हो गई है। वहीं मौसम विभाग ने भी येलो अलर्ट जारी करते हुए घना कोहरा छाया रहने का अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  हॉस्टल की डरावनी कहानी: किशोरी से दुष्कर्म पर शिक्षक को 20 साल कारावास

मौसम पूर्वानुमानः राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा/बर्फबारी होने की संभावना है। बर्फबारी 3500 मीटर व उससे अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रो में होने की संभावना है। राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध खनन में संलिप्तता पर बड़ा एक्शन! एसएसपी ने आरक्षी किया सस्पेंड

मौसम चेतावनीः (वाच) राज्य के हरिद्वार, उधम सिंह नगर जनपर्दा तथा नैनीताल, चम्पावत, पौड़ी एवं देहरादून जनपदों के मैदानी क्षेत्रों में कहीं कहीं घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  कौन बना सबसे ताकतवर मंत्री? विभागों के बंटवारे ने खोले कई बड़े राज

राजधानी देहरादून मौसम पूर्वानुमानः आसमान मुख्यतः साफ़ रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुहासा छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान क्रमशः 22°C तथा 8°C के लगभग रहने की संभावना है।

Ad_RCHMCT