उत्तराखंड में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए उप कोषाधिकारी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार पर एक बार फिर बड़ा प्रहार हुआ है। विजिलेंस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उप कोषाधिकारी को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।  जिससे हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पौड़ी जिले के सतपुली उप कोषागार में तैनात उप कोषाधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। नगर पंचायत सतपुली में पर्यावरण मित्रों के लिए अनुबंधित कंपनी साईं ए वन सर्विसेज के प्रतिनिधि रविंद्र रावत की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  CSR पहल से श्रद्धालुओं को राहत, सीएम ने फ्लैग ऑफ कर भेजे मोबाइल टॉयलेट्स 

 शिकायत में बताया गया कि उप कोषाधिकारी कौशल कुमार पर्यावरण मित्रों की सैलरी के बिल पास कराने के एवज में रिश्वत मांग रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर-पीएम मोदी की अध्यक्षता मे केंद्रीय मत्रिमंडल ने 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के विचारार्थ विषयों को दी स्वीकृति

इस पर विजिलेंस टीम ने गुरुवार दोपहर उप कोषाधिकारी को उसके किराए के मकान से रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की सख्त नीति का प्रमाण है और इसे लेकर प्रशासन ने भी गंभीरता दिखाई है।

Ad_RCHMCT