मौसम बना मुसीबत! उत्तराखंड पर फिर बरसेगा कहर, तीन दिन तक भारी बारिश का अलर्ट

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में जारी आपदा के हालात के बीच मौसम विभाग ने बड़ा अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम और भी अधिक चुनौतीपूर्ण हो सकता है। मौसम विज्ञान विभाग ने भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी देते हुए रेड और येलो अलर्ट घोषित किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  किसान आत्महत्या मामले में हाईकोर्ट की बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक

1 सितंबर को देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल जिलों में अत्यधिक बारिश की संभावना जताई गई है, जिसके चलते इन जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, राज्य के अन्य जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

2 सितंबर को देहरादून, चमोली और बागेश्वर में फिर से रेड अलर्ट रहेगा, जबकि बाकी जिलों के लिए येलो अलर्ट प्रभावी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मदरसों की बोर्ड से संबद्धता शुरू, नियमावली जल्द कैबिनेट में पेश

3 सितंबर को भी बारिश की तीव्रता को देखते हुए पूरे राज्य के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसके साथ ही मौसम विभाग के हाइड्रोमेट डिवीजन ने कुछ क्षेत्रों में बाढ़ की संभावना जताते हुए विशेष सतर्कता बरतने को कहा है।

यह भी पढ़ें 👉  लापरवाही पर गिरी गाजः एसएसपी ने चौकी इंचार्ज को किया निलंबित

इस चेतावनी के मद्देनज़र, राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलों को अलर्ट पर रखा है। केंद्र ने देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर के जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर आवश्यक सतर्कता और तैयारियों के निर्देश दिए हैं।

Ad_RCHMCT