मौसम अपडेट-उत्तराखंड में आज गर्जन, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश, ओलावृष्टि का आरेंज व येलो अलर्ट

ख़बर शेयर करें -

Weather Forecast for uttarakhand Weather Forecast corbetthalchal.in Uttrakhand weather Dehradun weather Nainital weather Haridwar weather Udham Singh Nagar weather weather Pithoragarh weather Chamoli weather Tehri weather

Uttrakhand weather-राज्य मे एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना दिखाई दे रही है। मौसम विभाग ने एक बार फिर आरेंज और येलो अलर्ट जारी करते हुए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम पूर्वानुमानः उत्तराखंड राज्य के सभी जनपदों के अधिकांश स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा / गर्जन के साथ बौछार होने की संभावना है। 4000 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  जनगणना और एसआईआर के बीच अप्रैल में तबादलों पर रोक, कर्मचारियों में राहत

मौसम चेतावनीः

उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, देहरादून, टिहरी एवं हरिद्वार जनपदों में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने झोंकेदार हवाएं चलने (40-50 कि.मी./घंटा) / ओलावृष्टि होने की संभावना है। जिसका आरेंज अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, हरिद्वार, पिथौरागढ़, बागेश्वर, टिहरी, पौड़ी एवं नैनीताल जनपदों में कहीं कहीं आरी वर्षा / बर्फबारी ( 4000 मीटर व उससे अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रों में / वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  परिवार में झगड़े का भयानक परिणाम, नवजात बच्ची की गला दबाकर हत्या

उत्तराखंड राज्य के शेष जनपदों में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने । झोंकेदार हवाएं चलने (40-50 कि.मी./घंटा) / वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  जनगणना 2027: डिजिटल मोड में होगा डेटा संग्रह, अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण

देहरादून मौसम पूर्वानुमानः आसमान में आंशिक रूप से लेकर आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम वर्षा/गर्जन के साथ बौछार के कुछ दौर हो सकते हैं, एक या दो दौर भारी / तीव होने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में झोंकेदार हवाएं चलने (40-50 कि.मी./घंटा) / ओलावृष्टि होने की संभावना है। अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान क्रमशः 32°C तथा 21°C के लगभग रहने की संभावना है।

Ad_RCHMCT