अब खरीदारी नहीं, जेब की होगी सर्जरी – बढ़े सर्किल रेट ने बढ़ाई प्रॉपर्टी की कीमत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में जमीन और फ्लैट खरीदने की योजना बना रहे लोगों को अब पहले से ज्यादा कीमत चुकानी होगी। राज्य सरकार ने 6 अक्टूबर, सोमवार से नए सर्किल रेट लागू कर दिए हैं, जिससे रियल एस्टेट सेक्टर में सीधा असर पड़ा है। 

विशेष रूप से देहरादून में सर्किल रेट में 9% से 22% तक की बढ़ोतरी की गई है।राज्य सरकार ने करीब दो साल बाद सर्किल रेट में बदलाव किया है। इससे पहले वर्ष 2023 में सर्किल रेट बढ़ाए गए थे। इस बार रेट बढ़ाने की प्रक्रिया जिला स्तर से शुरू होकर शासन तक पहुंची, जहां प्रस्तावों पर गहन विचार के बाद इन्हें मंजूरी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार के ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित करेगी राज्य सरकार: सीएम पुष्कर सिंह धामी

सबसे ज्यादा बढ़ोतरी थानो रोड क्षेत्र में हुई है, जहां सर्किल रेट में 22% तक की वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं, राजपुर रोड पर 50 मीटर दूरी तक की जमीन का सर्किल रेट 62,000 से बढ़ाकर 68,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर, और 350 मीटर दूरी तक की जमीन का रेट 50,000 से बढ़ाकर 55,000 रुपये कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने किया निर्माण स्थलों का स्थलीय निरीक्षण; गुणवत्ता और समयबद्धता से समझौता न करने के कड़े निर्देश

फ्लैट खरीदने वालों के लिए भी खर्च बढ़ा है। अब फ्लैट का सर्किल रेट 76,000 से बढ़ाकर 82,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर हो गया है। व्यावसायिक संपत्तियों का रेट भी 1.65 लाख से बढ़कर 1.75 लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर कर दिया गया है। इसके अलावा विकासनगर में आवासीय भूमि के सर्किल रेट में 10% और ऋषिकेश के विभिन्न क्षेत्रों में अधिकतम 20% तक की बढ़ोतरी की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  पीएनजी पीजी कॉलेज रामनगर में 'दीक्षारंभ' कार्यक्रम: नवप्रवेशित छात्रों को मिली कॉलेज व्यवस्था व NEP की जानकारी

सरकार ने सर्किल रेट तय करने में प्रमुख सड़कों से दूरी का पैमाना अपनाया है – यानी 50 मीटर, 50 से 350 मीटर और 350 मीटर से अधिक की दूरी के हिसाब से दरें अलग-अलग तय की गई हैं।

इस बढ़ोतरी से जहां राज्य सरकार को अतिरिक्त राजस्व मिलेगा, वहीं जमीन और संपत्ति खरीदने वाले लोगों को अब अधिक भुगतान करना होगा।

Ad_RCHMCT