नशे में गाड़ी चलाई तो सीधा जेल! हल्द्वानी पुलिस का रातभर चला ऑपरेशन, 15 गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। पुलिस द्वारा सड़क हादसों और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा के निर्देश पर पुलिस ने शहर में देर रात तक ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ सख्ती बरतते हुए अभियान चलाया, जिसमें 15 वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया और उनके वाहन सीज कर दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसाः अज्ञात वाहन ने छीन ली जीजा-साले की जिंदगी

यह कार्रवाई एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, पुलिस उपाधीक्षक नितिन लोहनी और प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव की निगरानी में की गई।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में वाहनों को रोककर अल्कोमीटर से चालकों की जांच की। जांच में कई चालक नशे की हालत में पाए गए, जिन पर मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185/202 के तहत कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में निवेश का बड़ा रिकॉर्ड: 1 लाख करोड़ से ज्यादा एमओयू की ग्राउंडिंग

अभियान में हुई अन्य कार्रवाई: 2 चालान खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ

9 चालान अन्य यातायात नियम उल्लंघनों पर

2 चालान पुलिस अधिनियम के तहत

पुलिस का यह अभियान नागरिकों को सुरक्षित सड़क यातायात उपलब्ध कराने और दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  शहर, उद्योग और स्थिरता: केंद्रीय बजट 2026 में आर्थिक विकास का नया विज़न

जनपद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशे की हालत में वाहन न चलाएं, क्योंकि यह न केवल कानूनन अपराध है बल्कि आपकी और दूसरों की जान के लिए खतरा भी बन सकता है।

Ad_RCHMCT