पति के खिलाफ पुलिस में पहुंची महिला, जान माल का बताया खतरा

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। महिला ने अपने पति पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उससे जान माल का भी खतरा बताया है।

ठोकर लाईन काठगोदाम निवासी शमा पत्नी शब्बो ने पुलिस में दी तहरीर में कहा है कि उसकी शादी 2009 में हुई थी। उसके चार बच्चे हैं। दो बच्चे उसके साथ और दो बच्चे मेरे पति के साथ रहते हैं। उसका पति के साथ कई वर्षों से विवाद चला आ रहा है। वह पिछले दो महीने से मायके में रह रही है। उसकी शिकायत पर काउंसिलिंग भी हुई लेकिन उसका व्यवहार नहीं सुधरा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का अभियान, व्यापारियों में हड़कंप

शमा का कहना है कि 10 नवंबर की सुबह वह बच्चों को स्कूल छोड़ कर आ रही थी तभी मेरे पति ने रेलवे स्टेशन पर मेरे साथ हाथापाई करने लगा। इस बीच कुछ लोग वहां पर आ गए जिसके बाद वह जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गया। महिला ने पति से जान का खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।