महिला ने झील में कूद कर की आत्महत्या, शव बरामद

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक महिला के आत्महत्या का मामला प्रकाश मेंआया है। नई टिहरी में महिला ने डोबरा-चांठी पुल से झील में छलांग लगा दी। एसडीआरएफ ने शव को बरामद कर लिया है। मृतक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। 

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर मे अवैध कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, आबकारी विभाग की टीम ने की दबिश

जानकारी के अनुसार यह घटना रविवार करीब दो बजे की है। महिला डोबरा-चांठी पुल पर पहुंची। उस वक्त पुल पर कोई नहीं था। दूर से लोगों ने महिला को पुल पर जाते हुए और पुल के किनारे लगे लोहे के एंगल से झूलकर झील में छलांग लगाते हुए देखा। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस में बड़े स्तर पर तबादले, 82 निरीक्षकों को नई तैनाती

सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक महिला झील में गिर चुकी थी। पुल से जहां पर महिला ने झील में छलांग लगाई , वही कुछ दूर आगे महिला का शव बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह गुसाईं ने बताया कि मृतक महिला की उम्र 40 वर्ष के लगभग है। उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Ad_RCHMCT