Corbetthalchal ramnagar-माँ गिरिजा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंस, रामनगर में आज विश्व फार्मासिस्ट दिवस बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज में विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे रंगोली, मेहंदी, पोस्टर मेकिंग आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिनमें प्रशिक्षु फार्मासिस्टों ने सक्रिय भागीदारी की। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को कॉलेज के निदेशक महोदय द्वारा पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत कॉलेज द्वारा आम जनता के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर भी लगाया गया। इस शिविर में प्रशिक्षु फार्मासिस्टों ने विभिन्न स्वास्थ्य जांचें कीं और उपस्थित लोगों को आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया।
इस अवसर पर कॉलेज के निदेशक श्री दीपक पांडे, श्री इरफान खान, तनुजा पांडे, सुश्री गुलफिशा, श्री गौरव खुल्बे सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने प्रशिक्षु फार्मासिस्टों के कार्य की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।




