“तूने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी”- हल्द्वानी में भाई ने भाई को मार डाला

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के हल्द्वानी में पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जहां बड़े भाई ने छोटे भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। यह सनसनीखेज घटना बरेली रोड क्षेत्र स्थित राम मंदिर बगीचा इलाके की है।

जानकारी के अनुसार तीन फरवरी की रात करीब 11 बजे संदीप जायसवाल घर पहुंचा और किसी पुरानी रंजिश को लेकर अपने छोटे भाई सोनू जायसवाल पर अचानक हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी चिल्लाते हुए कह रहा था कि, “मैं तेरी वजह से बर्बाद हो गया, कुछ नहीं कर पाया” और इसके बाद उसने पास में रखा स्टील का लौटा उठाकर सोनू के सिर और चेहरे पर लगातार वार किए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम बदलेगा, अगले तीन दिनों तक बारिश और बर्फबारी की संभावना

आरोप है कि संदीप ने सोनू को तख्त पर पटक-पटक कर बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जब परिजनों ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो आरोपी ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी और घर से बाहर निकलने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी। डर के कारण परिजन कमरे में बंद हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय बजट 2026–27 आत्मनिर्भर उत्तराखंड की मजबूत नींव: मुख्यमंत्री धामी

लगातार मारपीट के बाद सोनू बेहोश हो गया। इसके बाद परिजनों ने किसी परिचित के माध्यम से पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी घर के पीछे के रास्ते से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  हादसे के बीच उजागर हुआ चौंकाने वाला राज: नोटों से भरा बैग और घायलों की लड़ाई

पुलिस ने घायल सोनू को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की उम्र लगभग 42 वर्ष बताई जा रही है। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

Ad_RCHMCT