यहां नहर में डूबने से युवक की मौत, शव बरामद

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। यहां कुल्हाल के पास शक्ति नहर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय बजट 2026–27 आत्मनिर्भर उत्तराखंड की मजबूत नींव: मुख्यमंत्री धामी

जानकारी के अनुसार बुधवार को पुलिस चौकी कुल्हाल को नहर में एक युवक के डूबने की सूचना मिली। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही नहर से शव को निकालने के लिए घटना की सूचना एसडीआरएफ को दी। इसके बाद एसडीआरएफ एडिशनल उप निरीक्षक सुरेश तोमर अपनी टीम के साथ मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए शक्ति नहर में गहन सर्चिंग अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी का संदेश: बजट केवल आर्थिक दस्तावेज़ नहीं, बल्कि देश की विकास की रूपरेखा

संभावित स्थानों पर सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान टीम द्वारा उक्त व्यक्ति के शव को नहर में ढूंढ निकाला व कड़ी मशक्कत करते हुए बाहर निकाल कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया। मृतक की पहचान इमरान पुत्र कालू खान उम्र 28 साल, निवासी कुंजा, कुल्हाल, देहरादून के रूप में हुई है। पुलिस इस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Ad_RCHMCT