संदिग्ध परिस्थितियों में  मिला युवक का शव, पोस्टमार्टम के बाद खुलेंगे राज

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में किराए के कमरे में मिला है। इससे इलाके में सनसनी फैली हुई है। बताया जा रहा है कि युवक पिछले दो दिनों से अपने कमरे से बाहर नहीं निकला था। जब आसपास के लोगों को शक हुआ और कमरे का दरवाजा खोला गया, तो युवक बिस्तर पर मृत पाया गया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें 👉  भरोसे का कत्ल! होटल मैनेजर पर लाखों की ठगी और धमकी देने का आरोप

जानकारी के अनुसार 36 वर्षीय युवक यूपी के मुजफ्फरनगर का रहने वाला था और मसूरी में किराए पर रह रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक रोजमर्रा के काम से अपना गुजर-बसर कर रहा था। बीते दो दिनों से कमरे से बाहर न निकलने पर मकान मालिक और पड़ोसियों ने जब दरवाजा खोला, तो युवक मृत पाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: खामियों पर आयुक्त की कार्रवाई, नशा मुक्ति केंद्र का लाइसेंस निरस्त

सूचना पर मौके पर पहुंची मसूरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। मसूरी कोतवाल देवेन्द्र चौहान ने कहा कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चलेगा। कमरे को सील कर दिया गया है और फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  शहीद पिता की मिली एजेंसी से शुरू हुआ विवाद, तिब्बती मार्केट में खत्म हुई जिंदगी

पुलिस मृतक के परिजनों से संपर्क कर रही है ताकि उनके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सके। घटना के बाद स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस ने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Ad_RCHMCT