रामनगर-कॉर्बेट क्रिकेट एकेडमी के युवराज भट्ट का स्पोर्ट्स होस्टल के लिए हुआ चयन,दीजिए बधाई।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-कॉर्बेट क्रिकेट एकेडमी के युवराज भट्ट का स्पोर्ट्स होस्टल के लिए हुआ चयन,दीजिए बधाई।।

रामनगर-डी. डी. छिम्वाल स्थित कॉर्बेट क्रिकेट एकेडमी के प्रतिभावान क्रिकेटर युवराज भट्ट का चयन ” राजकीय क्रिकेट होस्टल ” नरेन्द्रनगर (टिहरी गढ़वाल) के लिए हुआ है।

एकेडमी के कोच मो.इसरार अंसारी ने बताया कि जनपदीय चयन प्रक्रिया हल्द्वानी स्टेडियम मे 24-25 अप्रैल को आयोजित हुई थी। जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर युवराज भट्ट का चयन राज्य स्तर के फाइनल ट्रायल के लिए हुआ।

फाइनल ट्रायल की प्रक्रिया 29-30 अप्रैल को स्पोर्ट्स स्टेडियम रुद्रपुर मे सम्पन्न हुई थी इस ट्रायल मे पहले फिटनेस टेस्ट और उसके बाद क्रिकेट का ट्रायल लिया गया था।जिसमें एक बार फिर से युवराज भट्ट द्वारा शानदार प्रदर्शन किया गया जिसके आधार पर युवराज का चयन ” आवासीय क्रिकेट क्रीड़ा छात्रवास ” नरेन्द्रनगर (टिहरी गढ़वाल) के लिए हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सड़क सुरक्षा और पर्यावरण बचाने के लिए धावकों ने लगाई दौड़

युवराज भट्ट इंद्रा कॉलोनी निवासी मनोज भट्ट का बड़ा पुत्र है जो कि कॉर्बेट में ट्रैवलिंग का कार्य करते हैं , युवराज की माता ममता भट्ट गृहणी हैं। एकेडमी के कोच मो.इसरार अंसारी ने बताया कि 14 वर्षीय युवराज भट्ट शानदार लेग स्पिनर गेंदबाज ओर बल्लेबाज है जो 3 साल से कॉर्बेट क्रिकेट एकेडमी मे क्रिकेट के गुर सीख रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस का बड़ा अभियान: बाहरी और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच शुरू

युवराज भट्ट के स्पोर्ट्स होस्टल के लिए चयनित होने पर नवीन जोशी, दीपक शर्मा, इमरान हुसैन, नदीम अख्तर, , शाह फ़ैसल, मोहन बिष्ट, मानवेंद्र काराकोटी, यूनुस अंसारी, शाहनवाज खान, डी. डी. छिम्वाल स्कूल की प्रिंसिपल हेमा छिम्वाल , एम. पी.इंटर कालेज के प्रिंसिपल संजीव शर्मा , अतुल छिम्वाल, नीरज छिम्वाल , वत्सल फाउंडेशन की सचिव श्वेता माशीवाल , अरविंद चौधरी, सभासद सुचि बंसल ,पूर्व सभासद शिलपेन्द्र बंसल ,मुंतजिर राजा सलमानी, सभासद भुवन शर्मा एल.आई. यू. सब-इंस्पेक्टर शकील अहमद, फुटबॉल कोच जितेंद्र बिष्ट , समीर खान परवेज मलिक, आदि ने बधाई ओर शुभकामनाएं दीं।

गौरतलब है कि विगत वर्ष भी एकेडमी के होनहार क्रिकेटर अमन पाठक (दाऊद) का चयन भी “महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज” देहरादून के लिए हुआ था ओर इस वर्ष दिपेश आर्या का चयन भी महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के लिए हुआ था, एकेडमी के एक ओर क्रिकेटर गौरव सत्यवली का चयन भी क्रिकेट होस्टल नरेंद्रनगर (टिहरी)के लिए गत वर्ष हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  लिव-इन हत्या मामला: मुख्य आरोपी को उम्रकैद, सह-अभियुक्ता को 5 साल की सजा

वर्तमान में कॉर्बेट क्रिकेट एकेडमी मे लगभग 60 बच्चे क्रिकेट का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं जिसमें अधिकांश गरीब परिवार से संबंध रखने वाले बच्चों को क्रिकेट का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है ।

Ad_RCHMCT