BREAKING-जिलाधिकारी ने जनता दरबार लगाकर सुनी जनसमस्याएं,रामनगर के ग्रामीणों के रास्ते की समस्या पर उपजिलाधिकारी को दिये शीघ्र रास्ता खुलवाने के निर्देश।।

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-जिलाधिकारी ने जनता दरबार लगाकर सुनी जनसमस्याएं,रामनगर के ग्रामीणों के रास्ते की समस्या पर उपजिलाधिकारी को दिये शीघ्र रास्ता खुलवाने के निर्देश।।

दिनांक 22 जून 2022-जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल ने बुधवार को कैम्प कार्यालय, हल्द्वानी में फरियादियों की जनता दरबार लगाकर जनसमस्याएं सुनी।

जनता दरबार में फरियादियों द्वारा राजस्व, सड़क, विद्युत, पेयजल भूमि, अतिक्रमण, लाईसैंन्स आदि से सम्बन्धित 43 शिकायतें दर्ज हुई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने दूरभाष से वार्ता कर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में समस्याओं को निस्तारित कर कृत कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  ​कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट

ग्राम प्रधान सुधा तिवारी ग्राम पंचायत रतनपुर कोटाबाग ने प्रार्थना पत्र मे अवगत कराया कि पंचायत रतनपुर मे 7 राजस्व ग्राम आते है कुछ समय पूर्व तूफान आने से समस्त ग्रामों की गूलें क्षतिग्रस्त हो चुकी है।

जिससे किसानों के खेतों मे पानी नही पहुच रहा है, उन्होने गूलों की मरम्मत कराने की मांग रखी। जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिचाई खण्ड हल्द्वानी को आंगणन प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : फार्मर रजिस्ट्री से डिजिटल रूप से जुड़ेंगे किसान, डीएम ने की शीघ्र पंजीकरण कराने की अपील

हल्द्वानी आवास विकास निवासी सुरेश चन्द्र पाण्डेय ने अपने आवेदन मे अवगत कराया कि उनकी उम्र 75 वर्ष हो चुकी है व मुझे ईपीएफओ के द्वारा एक हजार रूपये मासिक पेंशन प्राप्त होती है। इसके अलावा आय का कोई साधन नही है।

श्री पाण्डे ने विभिन्न प्रकार के कर/टैक्स/यूजर चार्जेज में छूट प्रदान करने का आग्रह किया। जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य नगर आयुक्त को जांच कर, कर छूट प्रदान करने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें 👉  ​हल्द्वानी बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट सख्त, CM धामी से की उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग

ग्राम खुशालपुर बुक्सा रामनगर निवासियों ने अपने प्रार्थना पत्र मे अनुरोध किया कि ग्राम के सार्वजनिक रास्ते को कुछ अराजक तत्वों ने बन्द कर दिया है। जिस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी रामनगर को शीघ्र रास्ता खुलवाने के निर्देश दिये।

जनता दरबार में अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, उपजिलाधिकारी मनीष कुमार सिह के साथ ही सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Ad_RCHMCT