देहरादून-कोविड19 अपडेट राज्य मे आज नये मामलों से ज्यादा ठीक होने वालों की संख्या लेकिन 11 की मौत देखिये हैल्थ बुलेटिन।

ख़बर शेयर करें -

देहरादून
उत्तराखंड में कोविड-19 नोवल कोरोनावायरस के संक्रमण के राज्य मे आज 436 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के साथ राज्य में आंकड़ा बढ़कर के 88376हो गया है जबकि आज इस संक्रमण से 11 लोगों की मौत विभिन्न अस्पतालों में हुई है वहीं आज 579 लोग विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए हैं इस तरह आज तक 5331 लोग विभिन्न अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं ।
उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग के द्वारा स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में 38 बागेश्वर में 0 चमोली में 2 चंपावत में 12 तथा आज भी सबसे अधिक 143 संक्रमित मरीज देहरादून में पाए गए हैं इसके अलावा हरिद्वार में 61 नैनीताल में 103 पौड़ी गढ़वाल में 17 पिथौरागढ़ में 31 रुद्रप्रयाग में 2 टिहरी गढ़वाल में 7 उधम सिंह नगर में 12 तथा उत्तरकाशी में 8 के साथ उत्तराखंड में आज तक 88376 लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया है।देखिये हैैैल्थ बुलेटिन।

यह भी पढ़ें 👉  ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: नए दोस्त ने पैसों के लिए की बेरहम हत्या
Ad_RCHMCT