देहरादून
उत्तराखंड राज्य में आज कोविड-19 नोवल कोरोनावायरस के 564 नए संक्रमित मरीज मिलने के साथ राज्य में आंकड़ा बढ़कर के 87940 हो गया है जबकि आज आठ लोगों की मौत इस संक्रमण के चलते हुई है वही आज 547 लोग विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए हैं तथा 5507 लोग अभी भी विभिन्न अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में 23 बागेश्वर में चार चमोली में अट्ठारह चंपावत में 14 तथा आज भी सबसे अधिक देहरादून में 230 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है वही हरिद्वार में 37 नैनीताल में 113 तथा पौड़ी गढ़वाल में 17 पिथौरागढ़ में 30 रुद्रप्रयाग में 26 टिहरी गढ़वाल में 15 उधम सिंह नगर में 31 तथा उत्तरकाशी में छह लोगों की कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है इस तरह आज 564 नए केस मिलने के साथ राज्य में आंकड़ा बढ़कर के 87940 हो गया है वहीं अब तक इस संक्रमण से 1447 लोगों की जान जा चुकी है।






