देेेहरादूून -मुुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जनता दर्शन हॉल में कुपोषण मुक्त उत्तराखण्ड के लिए शुरू किये गये गोद अभियान में कुपोषण मुक्त बच्चों के अभिभावकों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिवस पर यह कार्यक्रम किया गया। मुुख्यमंत्री ने कहा की प्रधानमंत्री जी ने कुपोषण मुक्त भारत का जो अभियान चलाया है ,उस दिशा में स्वयं सेवी संस्थाओं, जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने बच्चों को गोद लेकर उनको कुपोषण मुक्त करने की दिशा में अच्छा कार्य किया है।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि एक वर्ष पूर्व अति कुपोषित बच्चों को गोद लेने का जो अभियान शुरू किया गया था, इसके अच्छे परिणाम रहे। बच्चों को कुपोषण मुक्त बनाने में माँ की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। बच्चों की नियमित एवं संतुलित खान-पान से कुपोषित बच्चे जल्द सामान्य श्रेणी में आ जाते हैं। कुपोषण मुक्त भारत बनाने के लिए हम सबको मिलकर प्रयास करने होंगे।
सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास श्रीमती सौजन्या ने कहा कि कुपोषण मुक्त उत्तराखण्ड के लिए शुरू किये गये गोद अभियान को आगे भी जारी रखा जायेगा। पिछले वर्ष जब यह अभियान शुरू हुआ था, तब राज्य में 12 हजार कुपोषित बच्चे और 1700 अति कुपोषित थे। इस अभियान के तहत 9 हजार 177 बच्चों को गोद लिया गया था। जिसमें से 2349 बच्चों के ग्रेड में सुधार भी आया है।





