नगर पालिकाध्यक्ष हाजी मो.अकरम ने किया मोहल्ला क्लीनिक का शुभारंभ।

ख़बर शेयर करें -

मोहल्ला क्लीनिक का शुभारंभ किया
रामनगर। दिल्ली की तर्ज पर कुमाऊं के पहले मोहल्ला क्लीनिक की शुरुआत करते हुये नगर पालिकाध्यक्ष हाजी मो.अकरम के द्वारा गैस गोदाम के समीप स्थित रेन बसेरे में मोहल्ला क्लीनिक का शुभारंभ फीता काटकर किया गया। गुरुवार को पालिकाध्यक्ष हाजी मोहम्मद अकरम ने शुभारंभ करते हुए कहा कि सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुलने वाली इस क्लीनिक में एमडी डिग्रीधारक डॉ.निकुंज अग्रवाल अपनी सेवाएं देंगे और आसपास के क्षेत्र के लोगों को अब दूर दराज अपने मरीज़ो को लेकर भागना नहीं पड़ेंगा तथा गरीब व जरूरतमंद रोगियों को मात्र 10 रुपये में एक सप्ताह तक कि दवा मुफ्त मिलेगी तथा शीघ्र ही बेहद कम कीमत पर जांचे भी की जायेंगी। इस मौके पर डॉ.निकुंज अग्रवाल के द्वारा पालिकाध्यक्ष व सभासदों का आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर वार्ड सभासद तनुज दुर्गापाल, डॉ.ज़फर सैफ़ी, भुवन डंगवाल, मोहम्मद मुजाहिद, खष्टिनन्दन जोशी, शिलपेन्द्र बंसल, नदीम कुरैशी, गुलाम सादिक, शिवि अग्रवाल, मुन्तज़िर राजा सलमानी, अब्दुल सलाम, मोहम्मद अजमल, मोहम्मद उस्मान, क्लीनिक फार्मासिस्ट जुबेर अख्तर, नर्स नगमा खान, पालिककर्मी लल्ला मियाँ, धनसिंह खत्री, सलीम अहमद आदि मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT