ब्रेकिंग न्यूज-लोगों को सम्मोहित कर लूटने वाला और उसका सहयोगी पुलिस ने किया गिरफ्तार, लगभग 90 सीसीटीवी कैमरे चैक कर पकड़ मे आये आरोपी।।

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – हल्द्वानी की मुखानी थाना पुलिस ने लोगों को अपनी बातों में फंसा कर सोना और जेवरात लूटने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हाल ही ऊंचापुल से लूटी गई सोने की चेन व अंगूठी बरामद की है। सरगना उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का निवासी है। उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में दजॅनों मुकदमे दर्ज है। वह उत्तर प्रदेश में पुलिस दरोगा की वदीॅ में रहता है।


पुलिस के मुताबिक जगत मंगला कालौनी ऊंचापुल थाना मुखानी , नैनीताल निवासी डॉ0 प्रमोद चन्द्र गुरूरानी पुत्र जगदीश चन्द्र गुरूरानी ने थाने पर आकर सूचना दी कि 19 जनवरी को वह अपने घर के बाहर टहल रहे थे,तभी दो लोग मोटर साईकिल पर सवार होकर आये और पैर छूकर सम्मोहित कर कहने लगे कि आपकी गले की चैन व अंगूठी बहुत अच्छी है मुझे भी अपने बेटे की शादी के लिए बनवानी है। यह कहकर फोटो खीचने के बहाने अंगूठी/चैन मांगी और दोनो सोने के जेवर लेकर भाग गये । वादी द्वारा बताया गया कि उनकी मोटर साईकिल मे पुलिस कलर लगा था। इस सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी के मार्गदर्शन मे एक टीम बनाकर घटना के अनावरण मे लगाई गयी। गठित मुखानी पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास लगभग 90 सीसीटीवी कैमरे चैक किये गये तथा प्राप्त फूटेज को सरहदीय जनपद पुलिस से शेयर कर अभियुक्त गणो के बारे मे आवश्यक सूचना संकलित की गयी। साथ ही मुखबिर खास को फूटेज दिखाकर अभियुक्त के बारे मे लाभप्रद सूचना प्राप्त की गई।
संकलित सूचना व मुखबिर की सूचना के आधार 23 जनवरी को अभियुक्त गणों को हेडाखान मंदिर के पास मुख्य सडक पर पुनः अन्य घटना को अंजाम देने से पहले गिरफ्तार कर लिया। घटना से सम्बन्धित ज्वैलरी(चैन व अंगूठी) बरामदगी की गयी तथा घटना मे प्रयुक्त मोटर साईकिल यूपी 25सीए-3347 भी बरामद की गई , बरामद मोटर साईकिल पर आगे पीछे यूपी पुलिस कलर लगा है ।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि अभियुक्त विनोद कुमार शर्मा अलीगढ का रहने वाला है तथा अभियुक्त कालीचरण बरेली का रहने वाला है ।अभियुक्त विनोद कुमार शर्मा हाईस्कूल फेल है अलीगढ मे पुलिस लाईन के बगल मे इसका घर है बचपन से ही पुलिस मे आने का शौक था किन्तु पढाई पूरी न होने के कारण पुलिस मे भर्ती न हो सका । इसके कुछ रिश्तेदार उत्तर प्रदेश पुलिस मे है उन्ही से पुलिस के बारे मे जानकारी एकत्र कर लगभग पिछले 35 साल से लोगो के सोने चांदी इत्यादि की ठगी कर रहा है । यह ठगी के दौरान टारगेट व्यक्ति से जान पहचान निकालकर तथा अपनी लच्छेदार बातो मे उलझाकर उनके द्वारा पहने अंगूठी / गले की चैन आदि जेवरो को किसी बहाने से निकलवाकर अपने बेटे विवेक शर्मा या किसी अन्य साथी के साथ फरार हो जाता है । वर्तमान मे इसका बडा बेटा विवेक शर्मा मेरठ जेल मे बंद है । विनोद कुमार शर्मा द्वारा अबतक दर्जनो घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है विशेष रूप से कानपुर ,बरेली , रामपुर, मुरादाबाद , मथूरा , आगरा ,सम्भल , सहारनपुर तथा उत्त्तराखण्ड मे हरिद्वार देहरादून व हल्द्वानी मे ठगी की गयी। अभियुक्त विनोद कुमार शर्मा द्वारा बताया गया है कि वह उत्तर प्रदेश पुलिस दरोगा की वर्दी पहनकर घूमता है और जहां किरायेपर रहता है वहां पर लोगो को आभास कराता है कि वह पुलिस मे है जिससे मौहल्ले मे उसकी धाक रहे साथ ही मोटर साईकिल मे उत्तर प्रदेश पुलिस कलर लगाने से चैकिंग मे उसके कोई रोकता नही है । वह 25 अक्टूबर 2020 को देहरादून जेल से छूटा है तब से रामनगर गुल्लरहट्टी मे किराये पर रह रहा है। सहःअभियुक्त कालीचरण से उसकी मुलाकात देहरादून जेल मे हुई जहां वह एक ही बैरक मे लगभग 6 माह तक रहे ।
पुलिस टीम में मुखानी के थानाध्यक्ष सुशील कुमार , उप निरीक्षक महेश जोशी, त्रिभुवन जोशी, निर्मल सिह लटवाल, आरक्षक विरेन्द्र रावत, नरेन्द्र राणा, रमेश चन्द काण्डपाल आदि शामिल थे।

Ad_RCHMCT