रामनगर – अनुबंध के तहत स्वास्थ्य सुविधाओं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर प्रस्तावित 28 दिसंबर के धरने को सफल बनाने के लिए सामाजिक राजनीतिक संगठनों के कार्यकर्ताओं के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों चलाया जनसंपर्क अभियान।
संयुक्त चिकित्सालय रामनगर में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर 28 दिसंबर को प्रस्तावित धरने को सफल बनाने के लिए विभिन्न संगठनों के द्वारा तेलीपुरा, चोरपनी, कानिया, हिम्मतपुर डोतियाल, सेमलखलिया,सांवलदे,मालधन क्षेत्र के ग्रामीणों से जनसंपर्क कर उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में सरकार एवं पीपीपी मोड कम्पनी शुभम सर्वम प्रोजेक्ट कंपनी के साथ हुए अनुबंध के बारे में विस्तार से बताया तथा अनुबंध के आधार पर स्वास्थ्य सेवाएं विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन, आईसीयू, वेंटिलेटर की सुविधाएं उपलब्ध कराने ,सभी प्रकार की जांचे अस्पताल में उपलब्ध कराने ,मोबाइल हेल्थ क्लीनिक में मानकों के अनुरूप स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने व बंद पड़े भारतीय जन औषधि केंद्र को खोलें जाने की मांग को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत 28 दिसम्बर के धरने में भागीदारी करने की अपील की। जनसंपर्क करने बालो में मनमोहन अग्रवाल, उबेदुल हक़,लालमणी, सुमन जोशी, ललिता रावत, गोपाल असनोड़ा, प्रेम पपने, आनंद नेगी, हीरा सिंह खत्री, दिनेश पांडे,इन्द्र जीत सिंह, लोकेश कुमार,विनोद कुमार, जगन्नाथ, जितेंद्र सिंह, बंटी कुमार, राकेश ,मनमोहन अग्रवाल थे।




