रामनगर-इस जगह मे शावकों के साथ घूमती दिखाई दी मादा गुलदार,क्षेत्र मे हडकंप, देखिये वीडियो।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – विकास खण्ड के कॉर्बेट नेशनल पार्क से लगे वन प्रभाग तराई पश्चिमी के जस्सागाजा क्षेत्र में मादा गुलदार की दस्तक से दशहत फैल गई है। मंगलवार को सुबह नौ बजे के करीब मादा गुलदार के साथ दो शावक जस्सागांजा क्षेत्र के रिहायशी इलाके में देखे गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  11 साल की बेटी से रेप, आरोपी पिता को मिली कठोर सजा


ग्रामीणों के मुताबिक, मंगलवार सुबह को उन्होंने जस्सागांजा क्षेत्र में मादा गुलदार के साथ दो शावकों रोड़ पार करते हुए देखा तो वहाँ हड़कंप मच गया और उन्होंने इसकी सूचना वन प्रभाग के अधिकारियों को दी।

सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके में पहुंची और इलाके में गश्त करनी शुरू कर दी। इस मामले में तराई पश्चिमी के डीएफओ हिमांशु बागड़ी ने कहा कि आबादी क्षेत्र में गुलदार और उसके दो शावक को देखे गये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  प्रारंभिक शिक्षा निदेशक से मारपीट, विधायक पर लगे आरोप, आक्रोशित हुये शिक्षक

वन विभाग की टीम गुलदार व उनके शावकों पर लगातार नजर रख रही है। गुलदार आबादी से हटकर पास के खेत में घुस गया है।इसी वजह से वहां गश्त बढ़ा दी गई है।साथ ही लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों से अपील की जा रही है कि वह अंधेरे में घरों से बाहर न निकलें बाकी इस क्षेत्र में गश्त बढा़ दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बालक से कुकर्म करने के आरोपी को 10 वर्ष की सजा
Ad_RCHMCT