रामनगर – नगर के एक व्यवसाई के बेटे ने सिविल सर्विस परीक्षा में 43वी रेंक हासिल कर रामनगर का ही नहीं पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। बताते चलें कि रामनगर निवासी व्यवसायी अतुल अग्रवाल के पुत्र शुभम अग्रवाल ने सिविल सर्विसेज परीक्षा में 43 वा रैंक में अपना अधिकार जमाया। शुभम ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा हाई स्कूल तक लिटिल स्कॉलर स्कूल प्रतापपुर में अर्जित की। इसके उपरांत दिल्ली पब्लिक स्कूल दिल्ली में इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से इंजीनियर की परीक्षा उत्तीर्ण की। जिसके बाद शुभम कानपुर के रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर के पद पर अपनी सेवाएं देने लगे। इधर शुभम ने अपनी आईएस की लगन को नहीं छोड़ा। जिसमें 2 बार असफल होने के बाद भी शुभम ने अपने हौसले में कमी ना करते हुए तीसरी बार में परीक्षा के दौरान 43 वी रैंक प्राप्त की। इस बारे में शुभम ने इसके लिए श्रेय अपने पिता अतुल अग्रवाल, माता रचना अग्रवाल और अपने चाचा अरविंद और अनिल को दिया।उन्होंने कहा कि रामनगर से उन्हें बचपन से लगाव है।और यहां के लोगों के साथ उनका बचपन बीता है। और मैं आगे जिस पद पर भी जाऊंगा। निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्य को निभाऊंगा।




