रामनगर
ट्रेक्टर सवार ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर वाइक सवार की मौत।बताया जा रहा है कि एक खनिज से भरे ट्रेक्टर ट्राली वाले ने वीर सिंह उम्र लगभग 45वर्ष, पुत्र हरि सिंह निवासी वीरपुर लच्छी, ग्राम राजपुरा हल्दुआ,को मारी जोरदार टक्कर,जिसमे बाइक सवार अधेड़ की मौके पर ही हुई मौत । वही घटना पर ग्रामीणों ने रो जताते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है बताया जाता है कि घटना के बाद मृतक के परिजन व कुछ ग्रामीण बातचीत करने के लिए वाहन स्वामी के घर पहुंचे।मौत की सूचना पर मृतक के परिवार में मचा कोहराम, ग्रामीणों का आरोप है कि खनन माफियाओं के आतंक से गांव में उनका जीना मुश्किल हो गया है तथा खनन माफिया खुलेआम गुंडागर्दी कर ग्रामीणों का उत्पीड़न कर रहे हैं वहीं सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी पंकज गैरोला कोतवाल अबुल कलाम एसएसआई जयपाल सिंह चौहान पीरुमदारा चौकी प्रभारी कविंद्र शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने आक्रोशित भीड़ को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे और उन्होंने घटना में शामिल चालक व ग्रामीणों पर हमला करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की मौके पर ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।




