रामनगर-दुखद-अज्ञात वाहन की टक्कर से बैंक कर्मी की हुई मौत,पुलिस मौके पर पहुंची।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-हल्द्वानी रामनगर के नया बाई पास पुल पर नवीन सिंह टोलिया, जो रामनगर में लोन अफसर के पद पर तैनात थे, उनकी गाड़ी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई।वहीं उनका वाहन रामनगर के नए बायपास पुल पर क्षतिग्रस्त अवस्ता में मिला, वहीं मामले में जांच करने पहुंचे एसआई हरेंद्र नेगी ने कहा कि मृतक व्यक्ति रामनगर के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में तैनात है,जिनका आज उनकी कार में शव मिला साथ ही इनकी कार दुर्घटनाग्रस्त अवस्ता में मिली है। नेगी ने कहा कि एक्सीडेंट की जांच की जा रही है,कि एक्सीडेंट अनियंत्रित होकर हुआ या फिर अज्ञात वाहन से टक्कर मारी गई।इसकी जांच की जा रही है।वहीं मृतक के परिवार को सूचना दे दी गई है,सूचना के बाद नवीन सिंह टोलिया के घर में कोहराम मचा हुआ है और रामनगर स्टेट बैंक कर्मियों मे भी शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में डरावना हादसा! पिकअप खाई में गिरी, पांच गंभीर रूप से घायल

Ad_RCHMCT