रामनगर-नववर्ष के प्रथम दिन माँ गर्जिया गिरिजा देवी मन्दिर मे रही दर्शनार्थियों की भीड़ जयकारों से गूंजा मन्दिर।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – नववर्ष के शुभ अवसर पर प्रथम दिन माँ गर्जिया गिरिजा देवी मन्दिर मे दर्शनार्थियों की भारी भीड़ देखने को मिली।आज इस वर्ष के प्रथम दिन दर्शनार्थियों ने कोविड19 के नियमों का पालन करते हुए दर्शन किये और पूजा की वहीं दर्शन करने वालों की लम्बी लाईन भी देखने को मिली।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में विकास कार्यों की समीक्षा, विधायक ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

मन्दिर मे लोगों ने अपने नम्बर का इन्तजार करते हुए जयकारे भी लगाये।वहीं आज दर्शन करने के लोग रामनगर, काशीपुर, हल्द्वानी, नैनीताल से भी दर्शनार्थी आये।वहीं हनुमान धाम मे भी दर्शनार्थियों की भारी भीड़ रही।लोगों ने हनुमान धाम पहुंच कर दर्शन किये।

Ad_RCHMCT