रामनगर – पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारी शिक्षकों ने उपजिलाधिकारी ,ब्लाक प्रमुख ,अध्यक्ष नगरपालिका के माध्यम से मुख्यमंत्री,प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा।ज्ञापन के पश्चात हुई सभा को सम्बोधित करते हुए कर्मचारी शिक्षक संगठन के मण्डलीय अध्यक्ष शिक्षक नेता नवेंदु मठपाल ने नई पेंशन स्कीम की खामियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।इस पेंशन का इतना जबरदस्त दुष्परिणाम है पचास हजार रुपये मासिक वेतन वाले कर्मचारियो को मात्र 3000 रुपये की पैंशन ही मिल रही है।प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा मोदी सरकार भी जिस प्रकार निजीकरण की नीतियों को तेज करते हुए पचास बर्ष से ऊपर के कार्मिकों को जिस प्रकार जबरदस्ती रिटायरमेंट देने पर तुली है इससे स्थिति और भी भयावह हो जाएगी।पेंशन बहाली मंच के अध्यक्ष गिरीश मेंदोला ने सभी से एकजुट होने की अपील की।अगर कार्मिक के साथ कोई दुर्घटना हो गयी तो कार्मिक के परिवार को नई पेंशन योजना में किसी भी प्रकार का कोई लाभ नही मिलेगा।नई पेंशन स्कीम में कार्मिक के रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली समस्त धनराशि आयकर से भी मुक्त नही है अर्थात 40 फीसदी धनराशि कार्मिक को मिलेगी ही नही।
प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री प्रकाश फुलोरिया ने कहा कि नई पेंशन योजना में कार्मिक द्वारा जमा की गई धनराशि में भी भारी अनियमितता की खबरें लगातार आ रही हैं।
इस मौके पर गिरीश मैनदोलिया,नवेन्दु मठपाल,गौरव शर्मा, जावेद, हेम चंद्र पांडेय, प्रभजोत वालिया,मनोज कश्मीरा, अंकित कुमार, पंकज कुमार, कामलवीर यादव, पुष्कर सिंह, आलिम, नवीन शर्मा, उत्तम सिंह, आनंद सिंह, पंकज पिलखवाल, राम सिंह रावत, मोहन चंद्र पांडेय, रमेश थापा, नीमा आर्या, उषा, रविन्द्र सिंह मेहरा, कैलाश चंद्र छिमवाल, दिनेश कुमार, हरीश पांडेय,अजय कोटियाल, बृज मोहन सिंह रावत,वीरेंद्र प्रसाद पाण्डे, जावेद,अंकित जोशी, प्रभजोत वालिया,मनोज मोहन कश्मीरा, मनोज तिवारी, प्रकाश चंद्र फूलोरिया, मो0 आलिम, पंकज कुमार पांडेय,मोहन सिंह राठौड़,प्रमोद पंत, भुवन चन्द्र सती, किशोरी लाल, बृज मोहन, मोहन चंद्र, दीपिका बोरा, चंद्रा अधिकारी, रणवीर सिंह, नरेंद्र कुमार आदी मौजूद रहे।




