रामनगर -विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट टाइगर रिजर्व बाघ के लिए विश्व भर मे जाना जाता है पर्यटक दूर दूर से बाघों को देखने के लिए यहाँ आते हैं। इन दिनों कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है, यहां पर कई ऐसी बाघिन दिखाई दे रही है, जिनके पास उनके छोटे-छोटे बच्चे हैं ,और यह कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के कई क्षेत्रों में दिखाई दे रही है। इस वक्त लगभग 50 से अधिक टाइगर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में मौजूद है, जिन की देखभाल कॉर्बेट पार्क प्रशासन बेहद मुस्तैदी से कर रहा है। आपको बता दें ऐसे क्षेत्रों में जहां मादा बाघिन अपने बच्चों के साथ विचरण कर रही हैं। वहां पर पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है, तो वहीं स्थानीय लोगों को भी ऐसे क्षेत्रों से दूर रहने की हिदायत दी जा रही है। क्योंकि मादा बाघिन अपने बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से किसी को भी करीब आता दे उन पर हमला करने से गुरेज नहीं करती हैं ,और ऐसे में कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है तो वहीं दूसरी ओर शिकारियों की नजर इन बच्चों पर ना पड़े इसलिए इन क्षेत्रों में किसी को भी जाने की इजाजत नहीं है।क्योंकि लोग इनके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल ना कर दें, इस करके भी कॉर्बेट पार्क प्रशासन बेहद संजीदा है और पूरी तरह से इस पर रोक लगा रखी है आपको बता दें कॉर्बेट टाइगर रिजर्व भारत का एकमात्र ऐसा पार्क है जहां पर बाघों की सबसे ज्यादा संख्या मौजूद है और यह संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है।बाघों की सुरक्षा को देखते हुए ये रोक लगा दी है।




