रामनगर-कोरोना का असर रावण के पुतले पर भी पड़ा,कोरोना से घटी रावण के पुतले की लंबाई।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – दशहरे पर्व को सत्य की जीत का सबसे बड़ा प्रतीक माना जाता है। हर साल जिला नैनीताल के रामनगर में पायते वाली रामलीला समिति के द्वारा 80 फुट के रावण के पुतले को जलाया जाता था, लेकिन इस बार कोविड-19 का असर इंसानों में ही नहीं बल्कि रावण के पुतले पर भी पड़ा है। कोरोना के चलते इस बार रावण के पुतले की लंबाई 80 फुट से घटकर हुई 17 फुट। परंपरा को जीवित रखने के लिए रामनगर में फूंका गया 17 फुट रावण का पुतला।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षक दिवस पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को दी श्रद्धांजलि: बोले—'राष्ट्र व समाज निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सर्वोपरि'

आपको बता दे की एमपी इंटर कालेज के मैदान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रावण व मेघनाथ के पुतले को दहन किया गया।रविवार को परंपरा को जीवित रखने के उद्देश्य से कमेटी के सदस्यों ने मेघनाथ व रावण के पुतला शाम पांच बजे एमपी हिंदू इंटर कालेज के मैदान में लगाया गया। जिसकी अनुमति पुलिस प्रशासन से पहले ही ले गई थी।शाम करीब सवा छह बजे पुतला दहन किया गया। इस दौरान पायते वाली रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, प्रदीप कपूर, राजू मित्तल, विकास अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, विभोर जिंदल, पुनीत अग्रवाल सहित आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित करेगी सरकार: गोर्खाली तीज उत्सव में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी
Ad_RCHMCT