रामनगर-(बड़ी खबर) कोविड19 को देखते हुए कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान पर श्री गर्जिया मंदिर में लगने वाला मेला हुआ स्थगित।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – विश्व प्रसिद्व श्री गिरिजा गर्जिया देवी मंदिर मे समिति ने कोरोना के बढ़ते प्रकोप देखते हुए मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा के दिन लगने वाले विशाल मेले पर रोक लगाने का निर्णय लिया है।इस बार ये 30 नवंबर को लगना था।

यह भी पढ़ें 👉  प्राचीन से आधुनिक तक: CDS ने बताया युद्ध और सुरक्षा का महत्व

रविवार को आयोजित समिति की बैठक में समिति के सचिव देवी दत्त दानी ने बताया कि शहर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मंदिर परिसर व उसके बाहर लगने वाली दुकानों पर रोक लगा दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  रांसी में बजट पूर्व संवाद: जनभागीदारी से बनेगा जनहितकारी बजट – मुख्यमंत्री धामी

बताया कि मेले में दूर दूर के व्यापारी दुकाने लगाने आते है ऐसे में क्षेत्र में कोरोना का खतरा बढ़ सकता है। जिसको देखते हुए व्यपारियों को दुकाने लगाने की अनुमति नही दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हैली सेवा की घोषणा और चारधाम तैयारी—सीएम धामी ने गिनाईं बड़ी उपलब्धियां

Ad_RCHMCT