देहरादून-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द सिंह रावत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तराखंड आगमन पर उनका स्वागत किया।

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – मुख्यमंत्री त्रिवेन्द सिंह रावत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के जॉलीग्रांट आगमन पर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ आज श्री केदारनाथ जी के दर्शन एवं पूजा करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  सचिवालय में प्रशासनिक सक्रियता: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दीपेन्द्र चौधरी को दिलाई सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त पद की शपथ; प्रदेश की प्रमुख रोपवे परियोजनाओं की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश

कल सुबह दोनों मुख्यमंत्री श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद होने के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। उसके उपरान्त श्री बदरीनाथ पहुंचकर श्री बदरीनाथ मंदिर के दर्शन एवं पूजन करेंगे एवं उत्तर प्रदेश के पर्यटक आवास गृह का शिलान्यास किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  पशुपालन और गन्ना विकास विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र: बोले—'मेहनत और प्रतिभा के दम पर मिल रही सरकारी नौकरियां'

इस अवसर पर जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर शहरी विकास मंत्री श्री मदन कौशिक, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, मुख्य सचिव श्री ओम प्रकाश ने भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  मसूरी गोलीकांड के अमर शहीदों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि; बोले—'राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और तप से साकार हुआ उत्तराखंड का सपना'

Ad_RCHMCT