रामनगर विधायक दीवान सिंह के प्रयासों से दो करोड़, इकतालीस लाख बावन हजार रुपये से मालधन क्षेत्र में लगेंगे 3 सिचाई नलकूप।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – विधायक दीवान सिंह बिष्ट के सार्थक प्रयासों से एस०सी०एस०पी० योजना के अंतर्गत (राज्य सेक्टर) मद में 3 सिंचाई नलकूपो जिनमे 1- मालधानचोड 2- चन्द्रनगर 3- देवीपुरा कुल लागत रु०- 241. 52 (दो करोड़, इकतालीस लाख बावन हजार) वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति का शासनादेश निर्गत हुआ। विधायक ने कहा इन नलकूपो के अधिष्ठापित होने से मालधन क्षेत्र में सिंचाई की समस्या से ग्रामवासियो व ग्राम के किसानो को बहुत लाभ मिलेगा ओर हम किसानों की आय बढ़ाने के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे आज केंद्र की मोदी व प्रदेश की त्रिवेन्द्र सरकार जहाँ किसानों की आय बढ़ाने के क्षेत्र में अपनी ऊर्जा लगा रही है वही आजका बिपक्ष किसानों के बीच भ्रामक प्रचार कर विकास कार्यो में बाधाएं उतपन्न कर रहा है हमारा किसान विपक्ष के मंसूबो को बिफल करेगे। मालधन के क्षेत्र में ग्रामवासियो की सुविधा के लिये 3 सिंचाई नलकूप स्वीकृत कराने पर मण्डल अध्यक्ष कमल किशोर, जिला महामंत्री पुष्कर चंद्र, मण्डल महामंत्री कृष्ण चंद्र बोकाड़िया, जगदीश खंतवाल, पूर्व जिलामंत्री हरीश दफौटी, किसान मोर्चा अध्यक्ष महेश पण्डित, ओ०बी०सी० मोर्चा अध्यक्ष मान सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती धना देवी, पूर्व जिलामंत्री दीपा भारती, मण्डल उपाध्यक्ष श्रीमती राधा देवी, सम्पी कुमार, दीपक चंदोला, सुंदर सिंह, महिपाल सिंह, नरेन्द्र चौहान, किशोरी लाल, भाजपा नेत्री निर्मला रावत ,मनीष अग्रवाल ,नरेन्द्र शर्मा, मान सिह अधिकारी, चमन लाल चौधरी आदि भाजपा कार्यकर्ताओं व ग्रामवासियो ने विधायक जी का हार्दिक धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।

Ad_RCHMCT