रामनगर-120 बोतल अवैध शराब के साथ पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – पुलिस ने नेशनल हाईवे काशीपुुुर रोड़ पर ओक वर्ल्ड स्कूल के समीप काशीपुर की ओर से अवैद्य रूप से लाई जा रही 120 रॉयल स्टेग की बोतलों के साथ ग्राम दोहरी परसा काशीपुर निवासी सतेंद्र सिंह पुत्र ऋषिपाल को किया गिरफ्तार गौरतलब है कि यह शराब उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा संचालित बुलेरो में लाई जा रही थी। फिलहाल पुलिस ने 10 पेटी शराब के साथ युवक एवं वाहन को भी हिरासत मैं लेकर आबकारी अधिनियम तहत किया मुकदमा दर्ज
पुलिस टीम में उपस्थित रहे रामनगर कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक कैलाश चंद्र जोशी, पुलिसकर्मी हेमंत सिंह व नसीम अहमद।

Ad_RCHMCT