शिक्षा, गरीब कल्याण एवं पर्यावरण संरक्षण के रूप में मनाया भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रसाद जी का जन्म दिवस।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रसाद जी का 54वां जन्म दिवस पूर्व जिला महामंत्री राकेश नैनवाल के नेतृत्व में शिक्षा, गरीब कल्याण एवं पर्यावरण संरक्षण के रूप में मनाया गया, जिसमें सामाजिक दूरी का पालन करते हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। कार्यक्रम के अन्तर्गत रामनगर के दूरस्थ वन ग्राम चोपड़ा में 65 स्कूली बच्चों को स्कूल बैग वितरित किये गये एवं साथ ही मिष्ठान वितरण किया। ग्राम टांडा के त्रिवेणी धाम में 54 फलदार वृक्षों का रोपण किया गया एवं साथ ही राकेश नैनवाल के द्वारा गरीब कल्याण हेतु संकल्प लेते हुए आज से वन ग्रामों में प्रत्येक घर-घर जाकर जरूरतमंद लोगों को वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन का लाभ दिलाने हेतु अभियान की भी शुरूआत की गयी। राकेश नैनवाल ने कहा कि इस अभियान को महा अभियान के रूप में लेते हुए 1 अगस्त 2020 से 1 अगस्त 2021 तक घर-घर जाकर पात्र व्यक्तियों की पेंशन लगायी जायेगी और जनता से रूबरू हुआ जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारे आदरणीय शिव प्रसाद जी ने अपना जीवन माँ भारती को समर्पित करते हुए जनता एवं संगठन के लिए समर्पित किया है। पूर्व में प्रचारक जीवन जीते हुए संघ में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री के नाते हम सभी का मार्गदर्शन कर रहे हैं। प्रचारक के रूप में भी उनका सम्पूर्ण समय उत्तराखण्ड को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के दौरान ब्लाॅक प्रमुख रेखा रावत, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह रावत, ज्येष्ठ ब्लाॅक प्रमुख महेश भारद्वाज, जिला मंत्री रूचि शर्मा, सांसद जिला प्रतिनिधि मान सिंह रावत, मालधन मण्डल अध्यक्ष कमल किशोर, त्रिवेणी धाम समिति अध्यक्ष नन्दा बल्लभ सत्यवली, सांसद प्रतिनिधि विकासखण्ड इन्दर रावत, मण्डल महामंत्री जगदीश खंतवाल, जिला मंत्री युवा मोर्चा राहुल रावत, अरूण नेगी, हीरा सिंह रावत, अशोक खंसली, बूथ अध्यक्ष गिरीश आर्या, ईश्वरी लाल, भूपेन्द्र खाती, ललित डंगवाल, जगदीश प्रसाद, सुमित रावत, पूर्व नगर अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा, मीडिया प्रभारी नरेन्द्र रावत, कैलाश चन्द्र, नन्दकिशोर, जग्गी भाई, दामोदर भट्ट आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  प्राचीन से आधुनिक तक: CDS ने बताया युद्ध और सुरक्षा का महत्व
Ad_RCHMCT