हाथी के हमले से युवती घायल

ख़बर शेयर करें -

हाथी के हमले से युवती घायल
रामनगर – गर्जिया मंदिर के पास घास लेने गई एक युवती पर जंगली हाथी ने किया हमला,हमले में युवती हुई गंभीर रूप से घायल ,घायल युवती को परिजनों ने रामनगर के एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया। गर्जिया देवी चौड़ निवासी पीतांबर राम की 20 वर्षीय पुत्री सरस्वती गर्जिया मंदिर के पास गाय के लिए घास लेने गई थी। इसी दौरान एक हाथी ने युवती पर अपने पैर से जानलेव हमला कर युवती को घायल कर दिया। युवती की चीख पुकार सुनकर आस-पास के लोगों ने शोर मचाया ,हल्ले की आवाज सुनकर हाथी जंगल की ओर भाग गया।

Ad_RCHMCT