हल्द्वानी में अवैध हथियार और शराब की तस्करी का बड़ा धंधा फूटा, शातिर गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में अपराधियों और असमाजिक तत्वों पर पुलिस का शिकंजा कसा जा रहा है। इसी क्रम में एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के सख्त निर्देशों के तहत अवैध हथियार और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना चोरगलिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  शहर, उद्योग और स्थिरता: केंद्रीय बजट 2026 में आर्थिक विकास का नया विज़न

प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह के नेतृत्व में चोरगलिया पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान विक्रम सिंह कैड़ा (23 वर्ष), निवासी नया गांव कटान कुटलिया को एक देसी तमंचा (315 बोर), दो जिंदा कारतूस और 40 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  किसान आत्महत्या मामले में हाईकोर्ट की बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक

अभियुक्त के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 और आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक निधि शर्मा, हेड कांस्टेबल मनजीत सिंह, कांस्टेबल राजेश सिंह और कांस्टेबल देवेन्द्र सिंह की भूमिका रही।

यह भी पढ़ें 👉  शोभायात्रा के बाद खूनी संघर्ष, फायरिंग में दो युवकों की मौत

एसएसपी नैनीताल ने जिले में अपराध नियंत्रण के लिए अवैध हथियारों और मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान और तेज करने के निर्देश दिए हैं, ताकि क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाया जा सके।

Ad_RCHMCT