उत्तराखंड में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, मौसम विभाग ने दी अपडेट

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर पलटी मारी है। तेज धूप के बाद अब आसमान बादलों से घिरा हुआ है। ऐसे में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदले रहने की संभावना है। मैदानी इलाकों में सुबह और शाम के समय अब ठंड का असर महसूस होने लगा है, जबकि पर्वतीय जिलों में तापमान में गिरावट के साथ बर्फबारी के संकेत मिलने लगे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट; सीएम ने दी सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रदेश के तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। दिन के समय धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत जरूर मिल रही है, लेकिन सुबह और शाम के वक्त ठंडी हवाएं मौसम में ठिठुरन बढ़ा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार के ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित करेगी राज्य सरकार: सीएम पुष्कर सिंह धामी

अगले कुछ दिनों में राज्य के कई जिलों — रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, देहरादून, पिथौरागढ़ और बागेश्वर — में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं, लगभग 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों जैसे बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब और औली में हल्की बर्फबारी के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जीआईसी ढेला में मनी कथाकार शेखर जोशी की 94वीं जयंती, 'दाज्यू' और 'कोसी का घटवार' के रचनाकार को किया गया याद

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के चलते पहाड़ों में ठंड का असर और बढ़ेगा, जबकि मैदानी इलाकों में भी तापमान में धीरे-धीरे गिरावट जारी रहेगी।

Ad_RCHMCT