Char Dham Yatra-केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु हुए बन्द, देखिए फोटो, वीडियो

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal Char Dham Yatra-श्री केदारनाथ धाम के कपाट आज दिनांक 23 अक्टूबर, 2025 (गुरुवार) की प्रातः 8ः20 बजे पूर्ण वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना एवं धार्मिक परम्पराओं के अनुसार शीतकाल हेतु विधिवत बंद कर दिये गये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का आधार: 'हिमालयन संस्कृति' पत्रिका के विमोचन पर बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

कपाट बंद होने की प्रक्रिया आज प्रातः 4 बजे से ही विशेष पूजा-अर्चना के साथ प्रारम्भ की गयी है। कपाट बन्द होने के अवसर पर मा. मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड श्री पुष्कर सिंह धामी, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग  प्रतीक जैन, पुलिस अधीक्षक अक्षय कोंडे, मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीकेटीसी विजय थपलियाल सहित तीर्थ पुरोहितगण व धाम में पहुंचे श्रद्धालुगण रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

कपाट बंद होने से पश्चात बाबा केदारनाथ की डोली ने केदारनाथ धाम से ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ के लिए प्रस्थान किया है। डोली का प्रथम पड़ाव रामपुर मेें रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर महिला की फोटो पर अश्लील टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

कल डोली गुप्तकाशी पहुंचेगी, दिनांक 25 अक्टूबर को डोली अपने गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ पहुंचेगी।

Ad_RCHMCT