देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले के जन्मदिन के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर महिला एकता मंच द्वारा किया बैठक का आयोजन।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले के जन्मदिन के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर महिला एकता मंच द्वारा बीरपुर लच्छी गांव में बैठक आयोजित की गई ।

बैठक में आगामी 3 जनवरी को वीरपुर लच्छी गांव में सावित्रीबाई फुले के जन्मदिन के अवसर पर आम सभा तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करने का निर्णय लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉   गुलदार का आतंक: बच्चे को उठाए जाने के बाद आठ स्कूलों में अवकाश

बैठक में सरस्वती जोशी ने कहा कि देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले का नाम देश के इतिहास में दर्ज है। उन्होंने महिलाओं को शिक्षित करने के लिए और उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। आज हमें उनके आदर्शों को स्थापित करने तथा उनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें 👉  जनसेवा को मिली रफ्तार, उत्तराखंड में ‘जन-जन की सरकार’ अभियान का विस्तार

बैठक में सावित्रीबाई फुले के जन्म दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्षेत्र में प्रचार-प्रसार का अभियान चलाने का निर्णय भी लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसाः अज्ञात वाहन ने छीन ली जीजा-साले की जिंदगी

बैठक मे लक्ष्मी, रजनी, पूजा, चम्पा देवी, धन्नो देवी, सरस्वती जोशी,कमल सिह, चरन सिह ,दीपक सुयाल, दौलत सिह,मदन सिह,
महेश जोशी ,मुनीष कुमार, समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

Ad_RCHMCT