आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रामनगर द्वारा एक सद्भावना यात्रा का हुआ आयोजन।।
रामनगर-प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रामनगर द्वारा एक सद्भावना यात्रा का आयोजन आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में किया गया।
जिसमें यात्रा आस्थान प्लाजा सेवा केंद्र से चलकर रानीखेत रोड होते हुए बाजार के मुख्य मार्गों पर गई।
यात्रा का स्वागत बाजार के विभिन्न स्थानों पर किया गया। इस यात्रा में अपने जीवन को सुधारने के लिए विकारों को त्यागने, नशा मुक्त भारत बनाने एवं सुख शांति जीवन में लाने को लेकर के अनेक नारे लगाए जा रहे थे।
यह यात्रा पूरे भारतवर्ष में मुख्य सेवाकेन्द्र माउंट आबू द्वारा प्रत्येक शहर एवं गांव गांव में निकाली जा रही है जिसका मुख्य उद्देश्य है की कैसे विश्व में शांति स्थापित हो।


