BREAKING-पुलिस की तत्काल कार्यवाही से नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले चारों अभियुक्त गिरफ्तार।।

ख़बर शेयर करें -

BREAKING-पुलिस की तत्काल कार्यवाही से नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले चारों अभियुक्त गिरफ्तार।।

एक 15 वर्षीय किशोरी जो अपनी मां के डांटने पर घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। जिसके सम्बन्ध में परिजनों द्वारा कोतवाली-ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।

जिस पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए लगभग 2000 सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये। उक्त नाबालिग के खोजबीन के हर संभव प्रयास किया जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण

लगभग कुछ दिनों बाद नाबालिग सदमें की स्थिति में अपने रिश्तेदारों को बस स्टैंड पर मिली, जो कुछ भी जानकारी देने में असमर्थ थी।

जिस कारण परिजनों द्वारा डीजीपी को इसकी जानकारी दी गई व नाबालिग की इस स्थिति का पता लगाने के लिए से प्रार्थना की गई।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आठ दशक पुराने गतिरोध का हुआ अंत

डीजीपी द्वारा उक्त प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए हरिद्वार पुलिस को तत्काल कार्यवाही के आदेश दिए गये।

नाबालिग से पूछताछ की गई तो नाबालिक ने दिमाग पर जोर डालते हुए इसरार और कादिर का नाम बताया।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा-2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा; अब तक 50.56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 66.07 लाख पंजीकरण

जिसके आधार पर पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से कादिर का फोटो नाबालिग को दिखाया जिसे देखते ही किशोरी पहचान गई।

उक्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम तत्काल सहारनपुर रवाना हुई जहाँ से चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

Ad_RCHMCT